साहिबगंज, फरवरी 8 -- बोरियो। प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के चालधोवा गांव में आगामी 11 फरवरी बुधवार से सोहराय पर्व मनेगा। इसकी तैयारी को लेकर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में शनिवार को गांव में बैठक हुई। मौके पर मागात सोरेन, तालामय सोरेन, बाहामुनी हांसदा, सफल टुडू, लालजी तुरी, चोहल हेम्ब्रम, मंगल किस्कू, पार्वती हेम्ब्रम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...