जामताड़ा, जनवरी 13 -- सोहराय पर्व के चौथे दिन आयोजित हुआ हाकूकाटकम, मांदर की थाप पर झूमा इलाका कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में आदिवासियों के महापर्व सोहराय परवान पर है। पूरा क्षेत्र ढोल और मांदर की थाप पर झूमता और नाचता नजर आ रहा है। गांव-गांव में पर्व के उत्साह से लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। गांव-गांव में आदिवासी समुदाय की महिलाएं और पुरुष सामूहिक रूप से पारंपरिक नृत्य करते दिख रहे हैं। महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को हाकूकाटकम आयोजित किया गया। इस दिन आदिवासी समुदाय के लोग निकटवर्ती जलाशयों में जाकर सामूहिक रूप से मछली का शिकार करते हैं और शिकार में एकत्रित की गई मछली का भोजन ग्रहण करते हैं। देर रात तक आदिवासी युवक युवतियां सामूहिक नृत्य कर सोहराय की खुशियों का आदान-प्रदान करते हैं। गौरतलब है कि आदिवासी संथाल समुदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.