रामगढ़, अक्टूबर 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से शनिवार को सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इसमें मुख्य रुप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो आदि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सोहराय परब झारखंड की मिट्टी, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति, पशुपालन, कृषि जीवन और सामुदायिक एकता का उत्सव है। सोहराय पेंटिंग, पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य, और लोकनाट्य इसके जीवंत स्वरूप हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से इन सभी विधाओं का वास्तविक और नाटकीय प्रदर्शन किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी अपनी धरोहर से परिचित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.