जामताड़ा, जनवरी 13 -- कुंडहित, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवो में सोहराय की धूम परवान पर है। खरीफ फसल की कटाई के बाद जनवरी महीने संक्रांति के पूर्व आदिवासी समुदाय का पांच दिवसीय महापर्व सोहराय सामूहिक तौर पर काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सोहराय के मौके पर समुदाय के लोग एक दूसरे के काफी करीब आते हैं। शनिवार को उम के मौके पर पवित्र स्नान के साथ पांच दिवसीय सोहराय पर्व का शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन रविवार को मरांग बुरु, कुलदेवता एवं पूर्वजों की पूजा कर गौशाला की साफ-सफाई कर पूजा की गई। सोमवार को महापर्व सोहराय के तीसरे दिन आदिवासी समाज के लोग खुण्टउ पूजा किया गया। मौके पर ताराबाद गांव के माझी हड़ाम गुमड़ा टुडू व नायकी लक्खिश्वर टुडू ने बताया कि सोमवार को पर्व का तीसरा दिन परंपरा के अनुसार गांव के लोग बैल के गले में धान के बालिय...