उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव, संवादाता। सोहरामऊ क्षेत्र में भल्ला फार्म के पास हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उसके बेटे-बेटी की मौत हो गई। हाईवे पर क्षत-विक्षत शव पड़े देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सोहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। क्षत-विक्षत शवों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। अजगैन क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र अपनी पत्नी नीतू, नौ साल की बेटी अनुराधा और छह साल के बेटे रुद्र के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। सोहरामऊ क्षेत्र में भल्ला फार्म हाउस के पास तेज रफ्तार ट्रक उनकी बाइक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक के परखचे उड़ गए। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मानें तो सड़क पर पड़े क्षत-विक्षत शव देख ...