मेरठ, जनवरी 16 -- परतापुर के सोहरका में डबल मर्डर को अपराध माफिया सुशील मूंछ के शूटरों ने 24 जनवरी 2018 को दुस्साहसिक तरीके से अंजाम दिया था। नरेंद्र हत्याकांड में गवाही, पक्ष में नहीं करने पर वादी-गवाह उनकी पत्नी निछत्तर कौर और बेटे बलविंदर को आरोपियों ने दिन निकलते ही गोलियों से भून डाला था। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आठ साल बाद भी इस हत्याकांड में आरोपियों को सजा नहीं मिल सकी है। पीड़ितों को इंसाफ का इंतजार है। सोहरका गांव में चुनावी रंजिश में 19 अक्टूबर 2016 को सोहनवीर उर्फ मालू ने नरेंद्र चौधरी की हत्या कर दी थी। मुकदमा नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर ने कराया और चश्मदीद गवाह बनी। बेटा बलविंदर भी हत्याकांड में गवाह था। आरोपी पक्ष समझौते के लिए दबाव बना रहा था और अपराध माफिया सुशील मूंछ से भी धमकी दिलाई थी। 23 जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.