बुलंदशहर, जनवरी 14 -- अनूपशहर। सोहम ताऊ आश्रम के अलावा कई स्थानों पर मकर संक्रान्ति पर्व मनाया। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने सोहम ताऊ आश्रम पहुंचकर बाबा की समाधि पर मत्था टेक आशीर्वाद लेकर साधु-संतों को कंबल वितरित कर भंडारे का आयोजन किया। बुधवार को नागर व क्षेत्र मे मकर संक्रान्ति मनाई गई। जिसमे मुख्य रूप से परम संत सोहम ताऊ आश्रम में मनाई गई। एक दिन पूर्व ही दूर-दराज से आए सैकड़ों संतों ने आश्रम में डेरा डाल दिया। प्रातः होते ही साधु संतों व अनुयाइयों ने सोहम ताऊ व कमलानंद जी महाराज की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। आश्रम की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी अखंडानंद व वेदानंद जी महाराज ने सभी संतों को कंबल व दक्षिणा देकर विदा किया। गंगा घाटों पर भी बा...