गुड़गांव, जनवरी 16 -- सोहना, संवाददाता। शहर में चल जा रहे मेट्रो की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान के 12 दिन पूरे हो गए। शहर के 6 हजार से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर सहमति जताई है। दिल्ली मेट्रो को भोंडसी से सोहना तक लाने के लिए 4 जनवरी से शहर वासियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की थी। इस हस्ताक्षर अभियान को 12 दिन पूरे हो चुके है। अभी तक यह अभियान स्थानीय बाजारों में दुकान-दुकान चलाया जा रहा है। पुराना शहर के नेहरु बाजार से लेकर, बड़ा बाजार, फव्वारा चौक, सब स्टैंड मार्ग, अनाज मंड़ी, अंबेडकर बाईपास चौक, पलवल मार्ग, तावडू मार्ग, नूंह मार्ग, बालूदा मार्ग समेत अन्य बाजारों में हस्ताक्षर अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है। अभियान पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए दुकानदार स्वयं आगे आ रहे है। ताकि उन्हें अपने कारोबार को अधिक मजबूती क...