गुड़गांव, दिसम्बर 10 -- सोहना, संवाददाता। सोहना बाजार में रेहड़ी-ठेला पर फल बेचकर अपनी आजीविका कमाने वाले विक्रेता अब एकजुट हो गए हैं और स्थानीय अनाज मंडी परिसर में सब्जी मंडी की तरह ही एक स्थायी फल मंडी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इन विक्रेताओं ने उप-मंडलाधिकारी (एसडीएम) को लिखित में पत्र सौंपकर जल्द से जल्द मंडी परिसर में निश्चित स्थान उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। स्थानीय फल विक्रेताओं की सबसे बड़ी परेशानी नगर परिषद (एमसी) की टीम है, जो आए दिन बाजार में रेहड़ी-ठेला लगाने वालों के चालान काट रही है। फल विक्रेताओं का कहना है कि शहर में सड़क, चौक-चौराहे और आबादी क्षेत्र में करीब 300 रेहड़ी-ठेला वाले हैं, जिनमें से लगभग 35 फीसदी फल बेचते हैं। फल बेचने वालों के लिए कोई निश्चित स्थान न होने के कारण उन्हें घूम-फिरकर अपनी रोजी-रोटी कमानी पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.