गुड़गांव, जून 18 -- सोहना,संवाददाता। सोहना नगर परिषद की बुधवार को हुई बैठक में बड़े प्रस्तावों को पार्षदों ने मिलकर रद्द कर दिया, जबकि करीब 40 छोटे प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई। बैठक नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 21 में से 15 पार्षद मौजूद थे। यह बैठक करीब दो घंटे चली। बैठक में पार्षदों ने ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में नगर परिषद कार्यालय बनाना,दीनदयाल पार्क में दुकानों का निर्माण,आबादी से बाहर कूड़ा केंद्र,शेल्टर हाउस का निर्माण,पुराने लेबर चौक से बस स्टैंड के प्रस्ताव को पार्षदो के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया। मंजूर हुए प्रमुख प्रस्ताव बंदरों और बेसहारा पशुओं को पकड़ना,सफाई मशीन और जनरेटर की खरीद,अतिक्रमण हटाना,दुकानों और कारोबारों के आगे बने रैंप को जल्द ही तोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। नगर परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.