गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- सोहना। महिला एवं बाल विकास विभाग के सोहना खंड कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को सफल समापन हो गया। पढ़ाई के साथ-साथ पोषण विषय पर आधारित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार लाना था। मंगलवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और बेहतर पोषण प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सोहना खंड की कुल 92 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य केंद्र बिंदु 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों का समग्र विकास रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल भोजन वितरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.