गुड़गांव, नवम्बर 30 -- सोहना, संवाददाता। सोहना नगर परिषद दायरे की आठ मुख्य सड़कों के सौंदर्यकरण की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। चुंगी नंबर एक से लेकर पुराना अलवल मार्ग और चूंगी नंबर दो से बालूदा मार्ग तक जाने वाली सड़क की योजना भी अभी तक अधर में अटकी हुई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आठ सड़कों को बेहतर बनाने की योजना बनाई थी। इनमें शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक से गर्म पानी का चश्मा शिव कुंड जाने वाली सड़क, शहीद चौक से चूंगी नंबर एक को जाने वाला मार्ग, शहीद चौक से पुराना अलवर अग्रसैन चौक को जाने वाला मार्ग, पुराना लेबर चौक से बस स्टैंड मार्ग, शहीद चौक से नागरिक अस्पताल मार्ग, चूंगी नंबर दो से बालूदा मार्ग तथा तावडू मार्ग से जूड़ा ताऊ देवीलाल मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.