देवरिया, अगस्त 29 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक कार्यालय को सलेमपुर से हटाकर सोहनाग में बनाए जाने के विरोध में गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के तहसील अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ रमेश दत्त मिश्र को सौंपा गया। इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि सोहनाग में ब्लॉक मुख्यालय बनाने का फैसला जनहित में नही है। विकास खण्ड सलेमपुर का मुख्यालय बीचों-बीच है और सभी जगह से आने जाने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक स्थान है। अन्यत्र जाने से इसकी दूरी भी बढ़ जायेगी और लोगों की असुविधा का सामना करना पड़ेगा। किसी भी गांव के लोग नहीं चाहते है कि ब्लॉक मुख्यालय सलेमपुर से हटाया जाए। ब्लॉक के सटे तहसील, हॉस्पिटल, पशु हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन व बाजार है और ग्राम न्यायलय भी खुल गया है। जिसका लाभ आम जनता को मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.