लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत नेवाड़ी पंचायत के सोहदागा गांव में ततहा और सुकरी नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को सालों भर गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों नदियों पर पुल नहीं रहने से न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि आपात स्थिति में भी ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। ग्रामीण राजकुमार लोहरा, ललिता देवी, कृष्ण लोहरा, बसंती देवी, साजिद अंसारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि वर्षा ऋतु में स्थिति अत्यंत भयावह हो जाती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी तैर कर पार करनी पड़ती है। कई बार बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। अधिक बारिश होने पर गांव के लोग कई-कई दिनों तक गांव में ही फंसे रह जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया...