सीवान, फरवरी 13 -- गुठनी,एक संवाददाता। सोहगरा स्थिति बाबा हंसनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासनिक और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीओ आशुतोष गुप्ता व एसडीपीओ गौरी कुमारी ने संयुक्त रूप से की। एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। बीडीओ व सीओ महाशिवरात्रि के दिन मौजूद कर्मियों से सीधे संपर्क में रहेंगे। मंदिर समिति को किसी भी तरह के सहयोग के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तत्पर रहेगा। बैठक के दौरान मंदिर समिति ने बाबा हंसनाथ मंदिर परिसर शिवरात्रि को लेकर अपनी बात रखी। जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर के गर्भ गृह में रौशनी, भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर बैरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, स्वक्ष पेयजल, समिति के सदस्यों को प्रशासन...