रामगढ़, जून 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड की सोसोकलां पंचायत की मुखिया नीता देवी (45) का निधन शुक्रवार की रात हेमतपुर स्थित अपने आवास में हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर सुन पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रात भर लोगों का आना जाना लगा रहा। मुखिया का एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। अंतिम दर्शन के लिए मुखिया के शव को हेमतपुर स्थित आवास में रखा गया था। सांसद चंद्रप्रकाश ने मुखिया नीता देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नीता देवी नेक दिल महिला थी। मुखिया के पति पूर्व मुखिया बजरंग महथा ने बताया कि मुखिया नीता देवी करीब दस माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उनका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.