कानपुर, जून 9 -- मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित वृंदावन इन्क्लेव के हालात गांव से बदतर हैं। सोसाइटी में मौजूद कई घरों में तो अब तक बिजली भी नहीं पहुंची है। यहां सड़कें तक नहीं बनी हैं। मिट्टी धंसने पर इलाकाई लोग चंदा कर सड़क पर मलबा डलवाते हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि चुनाव के समय तो प्रधान यहां वोट मांगने आते हैं लेकिन जीतने के बाद इसे अपना क्षेत्र नहीं बताते हैं। जिसके चलते इलाके का विकास ठहर गया है। लोगों ने यहां आलीशान घर तो बनवा लिए हैं पर मूलभूत सुविधाओं को मोहताज हैं। रायपुरवा की वृंदावन इन्क्लेव सोसाइटी मेहरबान सिंह का पुरवा क्षेत्र का हिस्सा है, लेकिन यहां की स्थिति किसी बीहड़ से कम नहीं है। एक दशक से भी ज्यादा पुरानी इस सोसाइटी में सभी घरों में बिजली सप्लाई तक नहीं है। आज भी लोग यहां पर हाथों से पंखा ढुलाते मिल जाएंगे। पानी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.