नोएडा, मार्च 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 11वें एवेन्यू में लावारिस कुत्ते ने बच्चे के पैर पर काट लिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाकर बच्चे का इलाज कराया। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में कुत्ते द्वारा काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने बताया कि गुरुवार को बच्चा टावर के पास से जा रहा था। अचानक एक लावारिस कुत्ता पीछे से आया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। इससे वह नीचे गिर गया। इस पर कुत्ते ने बच्चे के पैर पर काट लिया। लोगों ने कुत्ते को भगाया और बच्चे के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। लोगों का आरोप है कि एक हफ्ते के अंदर कुत्ते द्वारा काटने की यह तीसरी घटना है। इससे सभी लोग चिंतित हैं। प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.