गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित महक जीवन सोसाइटी में गुरुवार रात बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक फ्लैट की रसोई की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इसी दौरान किचन में मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि छत और दीवारों का प्लास्टर बिना पर्याप्त सीमेंट के ही कराया गया है। स्थानीय निवासी मयंक शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे के करीब गौरव दीक्षित की फ्लैट की कीचन की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। जब प्लास्टर नीचे गिरा तो उस दौरान गौरव दीक्षित की पत्नी किचन में कार्य कर रही है। गनीमत रही कि प्लास्टर उन पर नहीं गिरा और वह बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के फ्लैट के लोग मौके पर पहुंचे। निवासी मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि बिल्डर द्वारा दीवारों से लेक...