नोएडा, जनवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-दो की 14 एवेन्यू सोसाइटी में प्रबंधन द्वारा रखरखाव शुल्क में वृद्धि करने पर लोगों द्वारा नाराजगी जताई जा रही है। आरोप है कि सोसाइटी में सुविधाओं का अभाव है लेकिन प्रबंधन ने रखरखाव शुल्क में नए साल से वृद्धि कर दी गई। सोसाइटी में रहने वाले अजय, अनिल, अरविंद, रामवीर सिंह चौहान, संजीव ने बताया कि सोसाइटी में 20 टावर में करीब 4,800 फ्लैट बने हुए हैं, जिनमें करीब 3,500 से अधिक परिवार रहते हैं। बिल्डर प्रबंधन द्वारा लोगों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही। वहीं, अब एक जनवरी से रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया है। शुल्क बढ़ाने का जब प्रस्ताव रखा गया था तो लोगों ने इसका विरोध भी जताया था। इसके बाद भी प्रबंधन ने शुल्क बढ़ा दिया। लोगों का कहना है कि मामले को लेकर जल्द बैठक कर प...