गाज़ियाबाद, दिसम्बर 4 -- ट्रांस हिंडन। भारत सिटी सोसाइटी में टेबल टेनिस रूम का जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। इससे निवासियों को फायदा मिलेगा और उनकी शारीरिक गतिविधि भी बढ़ेगी। एओए अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से टेबल टेनिस का कमरा बदहाल पड़ा था, जिससे लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। परिसर की मरम्मत और रंगरोंगन के साथ प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। साथ ही नई टेबल लगाकर इसका काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सोसाइटी में टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...