नोएडा, दिसम्बर 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में क्लब हाउस, एसटीपी समेत अन्य काम अधूरे पड़े होने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन इन कार्यों को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिकायत की जाती है, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं होती है। सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत चौधरी ने बताया कि परिसर के सभी टावरों में बिल्डर प्रबंधन द्वारा एक ही लिफ्ट लगाई गई है, जबकि नियमों के अनुसार सभी टावरों में लोगों की सुविधा को देखते हुए दो लिफ्ट लगी होनी चाहिए। ऐसे में सुबह और शाम के समय लिफ्ट पर काफी अधिक दबाव होता है। इसकी वजह से उन्हें लिफ्ट के बाहर काफी देर तक खड़े होना पड़ता है। निवासी आलोक ने बताया कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल रही। टावर की लॉबी का कार्य अध...