नोएडा, दिसम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की अम्रपाली ड्रीम वैली एनचैंटे के सोसाइटी में किड्स प्ले एरिया का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसका लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि लगातार एनबीसीसी से इसका निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण मौर्य ने बताया कि एनबीसीसी द्वारा अधूरे कार्यों के साथ परियोजना को सौंप दिया गया है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुविधा भी पूरी तरह से विकसित नहीं की गई है। परिसर में बच्चों के खेलने का स्थान चयनित है, जिसका निर्माण कार्य पिछले काफी समय से लंबित पड़ा हुआ है। लगातार एनबीसीसी से इसको पूरा करने की मांग भी की जाती है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में बच्चों को वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.