गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- गाजियाबाद। बोर्ड गठन के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश पर सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में पहली बार एओए चुनाव कराए गए। चुनाव में आशु, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र गुप्ता, आरके बिमल, हरीश उपाध्याय, सत्यब्रता मित्रा, दीपिका सक्सेना, अमित सिंह, नारायण सिंह और हरपाल सिंह ने जीत दर्ज की। एनके नेगी ने बताया 16 फरवरी को हुए मतदान में कुल 640 वोट पड़े। जल्द ही जीते हुए सदस्यों को पदभार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...