नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से आतंक से लोग परेशान है। आरोप है कि पार्क में कुत्तों का झुंड रहता है, जो हमला कर देता है। सोसाइटी में रहने वाले प्रणव ने बताया कि परिसर में बने पार्क के अंदर सात से आठ लावारिस कुत्तों का झुंड रहता है। यह लोगों पर आए दिन हमला कर देते हैं। सुबह जब लोग टहलने के लिए जाते हैं तो कुत्ते उनके पीछे भाग लेते हैं। इससे सुबह के समय लोगों का घूमना भी बंद होता जा रहा है। दिलीप ने बताया कि कुत्तों के आतंक से लोगों ने बच्चों को पार्क में खेलना भेजना बंद कर दिया है। इसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण में मेंटेनेंस कार्यालय में की गई, पर सुनवाई नहीं हो रही ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...