गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्स्टेंशन स्थित पाम रिसोर्ट सोसाइटी में शनिवार को वरदान मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अखंड भारत मिशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सुभाष गुप्ता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, मनोज अग्रवाल, गजेंद्र शर्मा, अंकित बेलवाल, दीपक मूलचंदानी, एमसी गौर, सीमा चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...