गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के निवासियों ने रविवार को सोसाइटी के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया। सोसाइटी के सामने पॉलीथिन से अटे पड़े सूखे नाले से प्लास्टिक का कचरा निकालकर पॉलीथिन मुक्त किया। सोसाइटी के मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान का नेतृत्व समाज सेवी शंकरलाल वत्स ने किया। उनके मार्गदर्शन में निवासियों ने एकजुट होकर साफ-सफाई की। चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लव्स पहन नाले से पॉलीथिन उठाई। इस अभियान में क्षेत्रीय पार्षद पति संतराम यादव ने भी हिस्सा लिया और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सोसाइटी एओए उपाध्यक्ष रंजन, सदस्य अमित मिश्रा, सतेंद्र चौहान, शैलेंद्र पांडे, अमित पांडे, नीरज, मृदुल, देवेश मिश्रा, प्रमोद, सुशील मास्टर और अध्ययन वत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.