नोएडा, जनवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस डिवीनो के पास बनी मुख्य सड़क की हालत खराब हो रही है। जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को वहां से आने-जाने में समस्या होती है। लगातार लोग प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। सोसाइटी में रहने वाले अंकित ने बताया कि सोसाइटी के सामने बनी मुख्य सड़क की हालत खराब हो रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं, जिससे आना-जाना लोगों का मुश्किल हो गया है। यह गड्ढे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। गड्ढे के कारण दो पहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के कई हादसे यहां पर हो चुके हैं। वहीं, लोगों के वाहन भी नीचे से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिसको लेकर लगातार प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी...