नोएडा, जनवरी 10 -- सेक्टर-42 स्थित धन्य निकेतन की घटना घायल बच्चे के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। रंजिश में एक व्यक्ति ने सोसाइटी के पार्क में बच्चे को लात और घूसों से पीट दिया। गाली गलौज का विरोध करने पर बच्चे के साथ मारपीट की गई। घायल बच्चे के पिता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-42 स्थित धन्य निकेतन सोसाइटी निवासी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते साल 29 नवंबर को दोपहर ढाई बजे उनका बेटा ईशान सोसाइटी के पार्क में खेलने गया था। तभी सोसाइटी के फ्लैट नंबर 83 में रहने वाले आलोक ने फुटबॉल मारने की रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। ईशान ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो आलोक तैश में आए गए और उसे लात-घूसों से पीटा। ईशान के चिल्लाने पर पार्क में खेल रहे अन्य बच्चे और सोसाइटी...