नोएडा, दिसम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा,संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी दो गोल्फ होम्स सोसाइटी में गुरुवार को एक युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगा रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के टॉवर एम वन में 27 वर्षीय अनूप किराए के फ्लैट में रहता था। अनूप मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा का रहने वाला था। वह नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को अनूप ने 12वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बॉलकनी से छलांग लगा दी।नीचे गिरते समय उसका हाथ रेलिंग से टकरा गया, जिससे वह शरीर से अलग हो गया। सोसाइटी के लोगों ने अनूप को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.