नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 सोसाइटी की 10वीं मंजिल के फ्लैट में बुधवार की शाम आग लग गई। फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि आशंका है कि फ्लैट के अंदर मंदिर में जल रहे दीपक से आग लगी। आग बालकनी में रखे सामान तक पहुंच गई। फ्लैट में मौजूद लोगों ने मेंटेनेंस विभाग को सूचना दी। मेंटेनेंस टीम के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से करीब पंद्रह मिनट में आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बालकनी में रखा सामान जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...