देहरादून, मार्च 8 -- एक को-ऑपरेटिव सोसाइटी से धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई, किसी तरह मामला शांत कराया गया। महिलाओं ने सरकार से सोसाइटी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत के नेतृत्व में सुबह महिलाएं दिलाराम चौक पर एकत्रित हुई, यहां से जुलूस लेकर सीएम आवास कूच किया। इससे पहले पुलिस ने हाथीबड़कला में जुलूस को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी। जुलूस जैसे ही बैरिकेडिंग के पास पहुंचा पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। ऐसे में महिलाओं की पुलिस से काफी देर बहस हुई। राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत ने बताया कि द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेट कंपनी की ओर से प्रदेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.