मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- सोशल साइट्स पर अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो लोगों पर अलग अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शहर कोतवाली में तैनात रुडकी चुंगी चौकी इंजार्ज ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रामपुरी निवासी राजु विश्वकर्मा के द्वारा अपनी फेसबुक आईडी अश्लील वीडियो अपलोड की, जिसकी शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। वही खालापार थाना पुलिस को इस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की शिकायत मिली थी। खालापार पुलिस ने मामले की जांच की तो इस्टाग्राम आईडी से लिंक मोबाइल नम्बर शौकीन निवासी किदवईनगर का निकला। खालापर में तैनात दरोगा अखिल चौधरी की तरफ से आरोपी शौकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.