गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद के शिक्षाविद व समाजसेवी मोहित नागर को उनके कार्य के लिए सोशल वर्कर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है। उनका चयन पिछले 14 सालों से गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग और बालिकाओं को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने के आधार पर हुआ है। मोहित नागर ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में सोशल वर्कर ऑफ द ईयर की तरफ से उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.