लखनऊ, फरवरी 4 -- जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास जी-20 रोड पर थार चालक द्वारा बैरीकेडिंग में टक्कर मार कर रील बनाने के मामले में पांच के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसी फुटेज की पड़ताल करने के साथ ही तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ता का अपहरण, बेरहमी से पिटाई के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका वायरल वीडियो जी-20 रोड का बताया जा रहा था। उसमें थार सवार युवक स्टंट करते हुए चला रहा था। इसके बाद उसने ट्रैफिक कारणों से लगाई गई बैरीकेडिंग में टक्कर मारी थी और रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इसके बाद चलती हुई थार के गेट पर खड़ा था। इस दौरान थार, सियाज, काले रंग की एक्सयूवी-700...