पीलीभीत, फरवरी 9 -- बरखेड़ा। संत रविदास हिन्दू सम्मलेन में आरएसएस के ब्रज प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदुत्व पर बंदूक युद्ध नहीं। वैचारिक युद्ध चल रहा है। सोशल मीडिया पर नाम बदलकर धर्म पर हमला किया जा रहा है। सावधान रहने की जरूरत है। श्रीकृष्ण लीला मैदान में रविवार को सम्मलेन में दीप प्रज्ज्वलन के बाद बच्चों ने देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। उपरांत योगी हनुमान दास ने कहा कि हिंदू सामाजिक चेतना और अगली पीढ़ी कों जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरुरी हैं। मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार ने कहा की देश की वीरांगनाओं ने हमेशा अपनी संस्कृति कों बचाने के लिए बलिदान दिया है। मठ और मंदिरों को तोड़कर उनके पास इबादत गाह बनाए गए। जिससे हिन्दुओं को गुलामी याद दिलाई जाए। देश की संस्कृति को मिटाने का पूरा प्रयास किया गया। सनातन संस्कृति...