फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- शिकोहाबाद में एक व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को परेशान कर रहा है। जिससे पूरा महिला का परिवार काफी परेशान है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुधा पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासी कोठी आरौंज का आरोप है कि विगत 2 वर्ष से एक व्यक्ति अपना नाम हरीबाबू बता कर अपने मोबाइल से कॉल कट लगातार परेशान कर रहा है। व्यक्ति ने किसी तरह से पीडिता के परिवार के फोटो लेकर सामाजिक तौर पर बदनामी की धमकी, गाली गलौच कर रहा है। इस दौरान पीडिता के साथ ही पीड़िता के परिजनों ने फोन पर समझाया लेकिन वह लगातार फोन से परेशान कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इन्स्ट्राग्राम आईडी राज किंग एसडी क्वीन से उसकी सास, अन्य ससुरालीजन के फोटो भी डाल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकद...