नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली। रामगढ़ में रेलवे व झारखंड वन विभाग की सूझबूझ की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वायरल वीडियो में संकट में फंसी एक गर्भवती हथिनी की सुरक्षा के लिए दोनों विभागों ने साथ मिलकर काम किया है। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। यह घटना पूर्व मध्य रेलवे में रांची-कोडरमा मार्ग पर बरकाकाना और हजारीबाग स्टेशन के बीच सरवाहा गांव के पास घटी। ये वो मार्ग है जिसे सक्रिय हाथी गलियारे का हिस्सा माना जाता है। हथिनी रेलवे ट्रैक पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। स्थिति यह थी की उसे रेलवे ट्रैक से हटाना संभव नहीं था। इसके बाद वन विभाग के वन रक्षकों ने मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। रेलवे से संपर्क करके ट्रेनों की आवाजाही रुकवाई गई। हथिनी ने ट्रैक पर ही बच्चे को जन्म दिया। बाद में, मां और बच्चा दोनों ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.