चम्पावत, मई 9 -- चम्पावत में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इस दौरान एसपी अजय गणपति ने सेना और सशस्त्र बलों के वाहनों की आवाजाही के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में डालने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पाकिस्तान समर्थित, भ्रामक और सांप्रदायिक पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाने को कहा। चम्पावत पुलिस लाइन में शुक्रवार को क्राइम बैठक हुई। एसपी ने सेना और सशस्त्र बलों के वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए एनएच में पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए। जिले में विदेशी नागरिक मिलने पर सी फार्म दस्तावेजों की जांच करने को कहा। एसपी ने अग्निशमन अधिकारियों को फायर सीजन में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। फिट इंडिया अभियान के तहत पुलिस कर्मियों की मॉनिटरिंग करने को कहा। पूर्णागिरि मेले में पर्याप्त पुलिस बल और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.