कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता पइंसा थाना क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक फोटो पड़ोसी युवक ने सोशल मीडिया में प्रसारित कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पइंसा इलाके की महिला ने बताया कि पड़ोसी होने के नाते आरोपी मनीष यादव पुत्र राजाराम का उसके यहां आना-जाना था। इस दौरान उसने उसकी 19 वर्षीय बेटी की फोटो अपने साथ खींच ली। चार जनवरी 2026 से लेकर अब तक लगातार वह फोटो को सोशल मीडिया की अलग-अलग साइटों पर डाल रहा है। पीड़िता का कहना है कि इस कृत्य से उसकी बेटी के साथ पूरे परिवार की छवि धूमिल हो रही है। बार-बार कहने के बावजूद आरोपी मान नहीं रहा है। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी अलग से देता है। इस संबंध में पइंसा इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद वर्मा का कहना है कि आ...