चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के मंदाकिनी नदी किनारे संचालित निजी गौशाला के मामले को सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में सिविल जज सीडि सचिन दीक्षित की अदालत ने सभासद समेत चार लोगों को दोषमुक्त कर दिया। इनमें पूर्व सभासद सुशील श्रीवास्तव, सभासद अनुज निगम, लवकुश यादव व जवाहर लाल सोनी शामिल है। पुरानी बाजार निवासी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि गौशाला का गोबर मंदाकिनी में बहाया जा रहा था। जिसकी पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल की थी। इस मामले में उन लोगोंके खिलाफ अधिवक्ता अशोक गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...