चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौंरी में प्रधानमंत्री आवास के लिए गलत चयन किए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को अपात्र पाया गया है। शिकायतकर्ता ने रोजगार सेवक पर पैसे लेकर अपात्रों का चयन करने का आरोप लगाया था। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र ने गांव में चौपाल लगाने की बात कही थी। वायरल शिकायत पर बीडीओ मानिकपुर पवन सिंह ने जांच कराई तो शिकायत करने वाले को आवास के लिए अपात्र पाया गया। बीडीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता का पक्का मकान बना मिला है। कहा कि अगर इस तरह गलत तरीके से किसी ने बाधा उत्पन्न किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.