भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने। उसी प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती बढ़ेगी। ऐसा करने वालों पर न सिर्फ लोकल पुलिस कार्रवाई करेगी बल्कि पुलिस मुख्यालय की भी अब उनपर नजर है। ऐसे मामलों की अब रोजाना मॉनिटरिंग होगी। पुलिस मुख्यालय से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के तहत आने वाले सोशल मीडिया यूनिट अब राज्य भर के जिलों में घटित ऐसे मामलों पर नजर रखेगी। ईओयू के एडीजी ने इसको लेकर भागलपुर सहित सभी जिलों को लिखा है। कितने मामले आए और क्या की कार्रवाई, रोजाना रिपोर्ट तलब भागलपुर सहित विभिन्न जिलों में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर माहौल को बिगाड़ने और किसी धर्म, समुदाय या राजनीतिक दलों, महापुरुष को लेकर आपित्तजनक पोस्ट करने के मामलों में अब रोजा...