अल्मोड़ा, जनवरी 30 -- मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए लोगों ने डीएम और सीओ से मुलाकात की है। शुक्रवार को अधिकारियों से मिलने पहुंचे लोगों ने कहा कि एक व्यक्ति ने करबला में कब्रिस्तान और विवेकानंद के समारक पर सोशल मीडिया में एक पोस्ट की है। युवक ने वक्फ बोर्ड की रजिस्टर्ड भूमि पर विवादित बयान लिखा है। आरोप लगाया कि युवक बार-बार इस तरह की बयानबाजी कर रहा है और मोके पर पहुंचकर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में अहमद भूरा, बबलू, आदिल, रिजवान, सगीर अहमद, शाकिर, मो दानिश, अकील, रोहित खान, महबूब अली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...