रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाइक पर सवार युवक हवाई फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात सोशल मीडिया में एक 23 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। इसमें बाइक में सवार कुछ युवक हाईवे पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी के हाथ में तमंचा और कारतूस है तो कोई हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में प्रसारित होने के बाद पुलिस तक पहुंचा गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.