बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- बछवाड़ा। पुलिस ने बुधवार को रुदौली गांव में छापेमारी कर धानो साह के 19 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच के बाद उसे साक्ष्य के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...