बुलंदशहर, फरवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।मोहल्ला सरायझाझन निवासी रामनारायण तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि देव गौतम शर्मा ने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित पोस्ट की। वहीं, व्यवस्था और भाजपा पार्टी को लेकर भी उन्होंने विवादित पोस्ट की। आरोपी ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वहीं, पार्टी का भी अपमान किया है। पोस्ट को लेकर लोगों में गुस्सा है, जिससे यह विकराल रुप ले सकता है। और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी देव गौतम शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.