बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब पर की गई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर लोगों में नाराजगी फैल गई। जानकारी मिलते ही गश्त पर निकले दरोगा ने थाने में एक को नामजद कर तहरीर दी। संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। कैसरगंज थाने में तैनात दरोगा आलोक कुमार गौतम हल्का नम्बर एक में बीट संख्या चार की सुरक्षा जिम्मेदारी संभालते है। वह मंगलवार शाम गश्त पर पुलिस बल के साथ निकले थे। इसी दौरान पता चला कि देवलखा गांव के महत्तमपुरवा निवासी पंकज कुमार विश्वकर्मा ने हजरत मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की है। जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने तत्काल थाने में पंकज को नामजद कर संज्ञेय धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.