बस्ती, जुलाई 12 -- बस्ती। नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने और अभद्र शब्दों को पोस्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी चंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि सद्दाम निवासी नगर बाजार ने मुख्यमंत्री को संबोधित अभद्र और आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही उसे कई ह्वाट्सएप ग्रुपों के अलावा कुछ को व्यक्तिगत तौर पर भी ऑडियो क्लिप के रूप में भेजा है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। लोगों में आक्रोश है। इस घटना से क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका है। नगर पुलिस ने इस पर सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.