वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के आदेश पर युवती को धमकी और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि बहेड़वा गांव के संजय मिश्रा एवं सुरेन्द्र मिश्रा के खिलाफ राजातालाब थाने में एक मामले में केस दर्ज कराया था। इसे लेकर वे रंजिश रखते हैं। युवती बीते 29 नवंबर को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। वहां मुकदमा वापस लेने को दोनों ने धमकी दी। उसी घटना को लेकर उनके अलावा गुड़िया गांव के पवन कुमार मिश्रा एवं संदीप दुबे ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी से अश्लील, अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी कर परेशान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...